फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसुता से पैसे लेने के मामले की सीएमओ ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल के औचक निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसुता से डिलीवरी के नाम पर सात सौ रुपये लेने के मामले की जांच करने के लिए सीएमओ डा. ओपी तिवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सीएमओ ने अस्पताल में मरीजों और प्रसुता के घर जाकर बयान दर्ज किया। साथ ही डिलीवरी के मरीजों को भोजन आदि न दिए जाने के मामले में संस्था पर कार्रवाई करने की बात कहते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी को भोजन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएमओ ने डीएम के निरीक्षण में अनुपिस्थित तीन डाक्टरों से भी स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

डीएम सुशील कुमार पटेल शुक्रवार को पीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान प्रसूता ने प्रसव के नाम पर स्टाफ नर्स पर सात सौ रुपया लेने का आरोप लगाया था। डीएम ने प्रसूता का पैसा वापस कराकर सीएमओ को मामले में जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। सीएमओ डा. ओपी तिवारी मामले की जांच करने शनिवार को पीएचसी पहुंचे। मरीज के बारे में जानकारी लेकर भरपुरा स्थित उसके घर पहुंचे। प्रसूता का बयान दर्ज किया।
गीता देवी पत्नी दीपक कुमार ने बताया कि डिलीवरी के मरीजों को भोजन नहीं दिया गया था। साथ ही साथ डिलीवरी के नाम पर एक हजार हजार रुपये की मांग किया गया था। पैसा न रहने पर रुपये स्टाफ नर्स को दिया था। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी विजय कुमार भारती से प्रकरण के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने बताया कि डिलीवरी मरीजों के भोजन की जिम्मेदारी मानव सेवा समिति की थी। उस दिन भोजन नहीं पहुंचा था। जांच में दवा स्टाक का मिलान सही नहीं पाया गया। सीएमओ ने नाराजगी जताई। सीएमओ ने बताया कि मामले में बयान दर्ज किया गया है। मंगलवार को जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें