मिर्जापुर। जिले में राष्ट्रपति के संभावित आगमन को देखते हुए शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीजी वाराणसी रेंज बृज भूषण शर्मा ने डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व कार्यदायी विभागों के साथ बैठक कर सुरक्षा व आवागमन के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग की जिम्मेदारी तय की। सड़काें पर सफाई रखने के लिए कहा। निर्देश दिया कि एआरएम यह सुनिश्चित कर लें कि पहचान के वाहन चालक हों और उनके बारे में पूरी जॉंच कर लें। मुख्य चिकित्साधिकारी को सेफ अस्पताल व अच्छी हालत में एंबुलेंस, ब्लड बैंक आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। कहा कि जो भी कर्मचारी अधिकारी की ड्यूटी लगायी जाये वे अपनेे पहचान पत्र के साथ रहे। आगमन के दिन सभी ऐसे विभाग जिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी में लगे हों उनके पहचान के लिये सम्बंधित विभाग के अधिकारी रहेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, सभी क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी गण उपस्थित रहे ।