फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में शुक्रवार की दोपहर सड़क किनारे खेल रहा चार वर्षीय बालक चार पहिया वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक परिजनों के साथ घायल बालक को उपचार के लिए सीएचसी लालगंज लेकर गए। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक मौका पाकर फरार हो गया। इस दौरान वाहन चालक का पक्ष लेने पर एक व्यक्ति की मृतक बालक के परिजनों ने पिटाई कर दी। एहतियातन गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के औरा गांव निवासी शौकत अली का चार वर्षीय पुत्र सलमान घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान गांव का ही एक व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन के साथ गांव की ओर तेज गति से जा रहा था। बालक तेज रफ्तार अनियंत्रयित कार की चपेट में आ गया। इससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक, बालक परिजनों के साथ उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचा। वहां पर डाक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत होते ही वाहन चालक मौका पाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इससे परिजन आक्रोशित हो गए। गांव का एक युवक कार चालक का पक्ष लेने लगा। इस पर परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव किया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। थाना प्रभारी देवीवर शुक्ल ने बताया कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गांव का माहौल देखते हुए एहतियातन पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें