फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दी अनुपस्थित कर्मचारियों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल ने बुधवार को जिला आबकरी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। पंजिका पर हस्ताक्षर न बनाने वाले दो कर्मचारियों को चेतावनी दी गई। साथ ही गंदगी पर नाराजगी जताई गई। देसी मदिरा और बियर की दुकानों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यह भी पाया गया कि उपस्थित पंजिका में जून 2019 के बाद माह नवम्बर, 2019 की उपस्थित की दर्ज की गयी है। इसके लिए स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही पंजिका पर कनिष्ठ सहायक अशोक कुमार एवं उर्दू अनुवाद/वरिष्ठ सहायक मो. तनवीर ने हस्ताक्षर नहीं बनाया है। डीएम ने कहा कि प्रतिदिन सभी कर्मचारियों द्वारा समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पंजिका पर हस्ताक्षर किया जाये अन्यथा आगे के निरीक्षण में अनुपस्थित पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंजिका पर माह नवंबर में अभी तक हस्ताक्षर न बनाये जाने पर उपरोक्त दोनों कर्मचारियों को चेतावनी भी दी गयी।
इसके बाद डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी व निरीक्षक के साथ शुक्लहा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान एवं सरकारी ठंडी बियर व देसी शराब की दुकान का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय लाइसेंस में दर्ज सेल्समैन की जगह दूसरे लोग पाए गए। इस पर उस दुकान पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सरकारी ठंडी बियर की दुकान के निरीक्षण के समय दुकान में काफी धूल एवं गंदगी पायी गयी। साफ-सफाई के लिए कहा गया। हेतु संबंधित सेल्सेमैन को निर्देशित किया गया। देसी शराब की दुकान में काफी गन्दगी व बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के गिलास, अंडे के छिलके जमीन पर बिखरे पाये गये। डीएम ने दुकान के अन्दर बडे-बडे डस्टबिन रखने को कहा। दुकान के अंदर ही किचेन में चाट व अन्य सामान की दुकान में प्लास्टिक के गिलास पाय गये। जिसे जब्त कर लिया गया। डीएम ने कहा कि यदि फिर से प्लास्टिक का प्रयोग किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। दुकानों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शराब की बोतलों पर बारकोड को मोबाइल से मिलान किया जो मौके पर सही पाया गया। इस दौरान स्टाक रजिस्टर का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें