मिर्जापुर। अयोध्या प्रकरण के संभावित निर्णय के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम सुशील कुमार पटेल और पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने गुरुवार को नगरपालिका के सभासदों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। अधिकारियों ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
नगर के बाजीराव कटरा स्थित एक होटल के लान में डीएम-एसपी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों के साथ गोष्ठी किया। अधिकारियों ने कहाकि व्यापारी, पुुलिस प्रशासन का सहयोग करे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरुप पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर सुधीर कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली कटरा रमेश यादव, आयुष सिंह, ज्ञान प्रकाश आदि रहे। इसके बाद घंटाघर स्थित नगरपालिका कार्यालय में सभासदों के साथ बैठक किया। सभसदों से कहाकि अपने क्षेत्र के आमजन से भी अयोध्या प्रकरण के दृष्टिगत शान्ति व सौहार्द बनाये रखने के लिए जनसम्पर्क करें। किसी प्रकार की गलत सूचना को फैलने न दे। कोई ऐसा करता है तो पुलिस को अवगत कराएं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल व सभासद मौजूद रहे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंज कक्ष में अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों व पार्टी प्रमुखों के साथ गोष्ठी कर अयोध्या प्रकरण में संभावित निर्णय के संबंध में शान्ति व सौहार्द बनाये ऱखने व बारावाफात, प्रकाश पर्व, कार्तिक पूर्णिमा त्यौहार को सकुशल शान्तिपूर्ण वातारण में संपन्न कराए जाने की अपील की।
ड्रमंडगंज/सीखड़। राम जन्मभूमि अयोध्या विवाद में आने वाले सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के समाज में आपसी सौहार्द तथा भाईचारा कायम रखने के लिए गुरुवार को बेलन बरौधा चौकी परिसर में संभ्रांत नागरिकों की बैठक आयोजित की गई । बैठक में लोगों से फैसला आने के बाद सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील चौकी प्रभारी राजेश कुमार यादव ने की। इस अवसर पर आदर्श सिंह, राजेश मिश्र, इश्वरजीत सिंह, धर्म देव मिश्र, मानेन्द्र पांडेय, रामनारायण, घनश्याम विश्वकर्मा, महराजी देवी, सरोज कुमारी, अवनीश कुमार मिश्र, जितेंद्र कुमार सिंह आदि रहे। सीखड़, कछवां थाना क्षेत्र के खैरा रामलीला मैदान में शांति समिति की बैठक हुइ। चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान भागवत सिंह, राकेश पांडे, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद सलीम, उमेश पांडे, जीत लाल गौड़, दीना केशरी, पट्टा शर्मा, बुद्ध शर्मा, महेश केशरी, राकेश शुक्ल आदि रहे।
पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में गुरुवार को डीआईजी पियूष श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक और अन्य राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में श्रीराम जन्मभूमि/बाबरी मस्जिद प्रकरण में उच्चतम न्यायालय की ओर से आने वाले निर्णय की संभावना के मद्देनजर कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने पर चर्चा की गई। डीआईजी ने कहा कि जनपद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले, विवादित बयान व नारेबाजी करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह प्रसारित न होने पाए। जिससे कानून व्यवस्था पर कोई विपरित प्रभाव पड़े। झूठी अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। निर्देश दिया कि अभिसूचना तंत्र को सक्रिय कर क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया।