लालगंज। थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी के पास पटेल नगर के सामने फोरलेन पर गुरुवार की दोपहर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दो बहने घायल हो गई। घायलों को ग्रामीणों ने प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल क्षमा को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पटेल नगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए बाइक एवं साइकिल के बीच धक्के से लहंगपुर चौकी के कोठी गांव निवासी छह वर्षीय क्षमा पुत्री संजय यादव अपनी बड़ी बहन 12 वर्षीय अंजली यादव के साथ संत परमहंस पब्लिक स्कूल राजापुर में पढ़ती है। स्कूल से छुट्टी होने पर अपने घर साइकिल से जा रही थी कि पटेल नगर में अनियंत्रित बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इससे दोनों सगी बहने घायल हो गई । परिजनों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लहंगपुर ले गए। क्षमा का पैर टूटने के कारण परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। बाइक सवार धक्का मारने के बाद फरार हो गया