फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विकास खंड छानबे में इस वर्ष मात्र गैपुरा भटेवरा हाट गोदाम को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। ऐसे में किसानों को धान तौल कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और इसका लाभ बिचौलिया उठाएंगे। किसानों की मांग है कि इस बार भी कम से कम तीन धान क्रय केंद्र खोले जाएं ताकि किसानों को भटकना न पड़े।
विज्ञापन

97 ग्राम पंचायत वाले विकास खंड छानबे में पिछले वर्ष साधन सहकारी समिति बौडई व नौगांव मे भी धान क्रय केंद्र खुला था फिर भी किसानों को तौल कराने मे परेशानी हुई थी। इस वर्ष मात्र एक धान क्रय केंद्र पर किसानों का धान कैसे क्रय किया जायेगा। किसानों को इस बात की चिंता सताने लगी है। इस बार जिले में एक सौ पांच धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दो लाख 60 हजार क्विंटल धान की खरीद होनी है। इस संबंध में किसानों ने डीएम को पत्रक भी भेजा है ताकि समय रहते यदि केंद्र बढ़ा दिया जाए तो सभी को सहूलियत होगी।
किसान एवं क्षेत्र प्रमुख प्रतिनिधि त्रिभुवन मौर्य का कहना है कि एक स्थान पर पूरे क्षेत्र के किसानों का धान क्रय करना व उसको रखने की समस्या उत्पन्न होगी। जिला प्रशासन को चाहिए कि किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए धान क्रय केंद्र की संख्या बढ़ा दे। विनोद कुमार यादव का कहना है कि शासन किसानों को धान का समर्थन मूल्य सीधे देने के लिए बिचौलियों से बचाने के लिए प्रबंध कर रही है, तो इस क्षेत्र मे धान क्रय केंद्र की संख्या घटा कर किसानों के सामने परेशानी खडी कर दी जा रही है।अखिल भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह का कहना है कि यदि धान क्रय केंद्र की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो किसानों का क्षति होना संभव है, क्योंकि मात्र एक स्थान पर तौल कराने की परेशानी से ऊब कर किसान बिचौलियों के माध्यम से या व्यवसायियों के हाथ अपनी उपज बेच सकता है। दिलीप कुमार पाठक का कहना है कि पिछले वर्ष नौगांव भटेवरा व बौडई मे धान क्रय केंद्र खुला था फिर भी किसानों को तौल कराने के लिए लाइन लगानी पड़ती थी और तमाम परेशानी उठानी पड़ती थी। इस वर्ष एक धान क्रय केंद्र पर कैसे तौल होगी। यह समझ के परे है। जिला प्रशासन को चाहिए की धान क्रय केंद्र की संख्या बढाएं जिससे किसानों को सहूलियत मिल सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें