प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मिर्जापुर जिले की 13 सड़कों की सूरत बदलेगी। करीब 94.55 किमी लंबी सड़कों पर 31.66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों की मरम्मत के लिए अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल ने काफी प्रयास किए थे। इस बाबत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में है।
पिछले साल दिसंबर में सांसद अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को इन 13 सड़कों की मरम्मत के लिए डीपीआर की संस्तुति भेजी थीं। सांसद के विशेष प्रयास से शीघ्र ही जिले की इन सड़कों का कायाकल्प होगा।
इनमें मझवां विधानसभा अंतर्गत लरवक से मिर्जामुराद तक 9.2 किमी, एनएच सात से भरपुरा राजवहा रोड पर 7.5 किमी, तिसुआ हिल से कन्नौरा घाट रोड पर 7 किमी और भैंसा-बरैनी मार्ग पर 6किमी, छानबे विधानसभा में लालगंज से बरडीहा मार्ग पर 7 किमी, लालगंज से हालिया रोड-थरपरासिया मार्ग पर 5 किमी, मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में चुनार-राजगढ़ मार्ग पर भेड़ी तक 5 किमी, बघौड़ा से एलडी रोड पर 13 किमी, एलडी रोड से रैकरी तक 5 किमी, चुनार-राजगढ़ मार्ग पर ससरो पातर तक 6 किमी, मधुपुर से धनसिरिया मार्ग पर 13.145 किमी, सोनपुर घाट से अहरौरा वाया रामपुर डबई पर 10.4 किमी का निर्माण कार्य किया जायेगा।