फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की पूर्व संध्या पर बाजारों में दिखी चहल-पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बंदी की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को बाजार में चहल-पहल रही। लगन के चलते शादी की तैयारियों के लिए लोग कपड़े व आभूषण, बर्तन व परचून की दुकानों पर खरीदारी में जुटे रहे। भीड़ के चलते नगर के मुकेरी बाजार, घंटाघर, त्रिमुहानी, बसनई बाजार, पक्काघाट, तेलियागंज समेत अन्य बाजारों में कहीं-कहीं जाम लगा रहा।
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर व कास्टमेटिक की दुकानों में युवतियों की भीड़ रही। पक्काघाट स्थित कास्टमेटिक दुकानों पर महिलाएं गिफ्ट की पैकिंग कराने में लगी रहीं। बसनई बाजार स्थित दुकानों पर शादी में दिए जाने वाले बर्तनों की खरीदारी में लोग जुटे रहे। परचून की दुकानों से बरातियों के स्वागत में प्रयोग किए जाने वाले सामान की खरीदारी हुई। दो मई को लगन को देखते हुए खोआ व छेने के लिए कई लोग मुकेरी बाजार स्थित दुकानों पर आर्डर देने में व्यस्त रहे।
कोरोना महामारी के चलते लगातार तीन दिनों तक होने वाली बंदी के चलते श्ुाक्रवार को सब्जी मंडियों में ग्राहकों की भीड़ रही। लोग तीन दिन तक की सब्जियां जुटाने में लगे रहे। नगर के घंटाघर, मुकेरी बाजार समेत जंगी रोड स्थित सब्जी मंडी में विवाह में इस्तेमाल के लिए सब्जी खरीदने में लोग व्यस्त रहे। लगन वाले दिन कैसे ताजा सब्जियां प्राप्त होगी इस जुगाड़ में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें