फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बादलों की आवाजाही से बढ़ी किसानों की चिंता, 21 को हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मौसम के बदलते मिजाज के बीच आसमान में बादलों की आवाजाही ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों धान की कटाई और मड़ाई का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में मौसम बिगड़ने की आशंका से किसान फसल को सुरक्षित रखने की जुगत में जुटे हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले साल 18 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री था। इस लिहाज से इस बार न्यूनतम तापमान छह डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 19 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहने और 20 नवंबर को सामान्य रूप से बादल रहने का अनुमान है। वहीं, 21 और 22 नवंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग बीएचयू के तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने किसानों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर कृषि कार्य करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें