फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। हलिया-लालगंज मार्ग पर गढ़वा गांव में सोमवार को देर रात हलिया की तरफ से लालगंज जाते समय बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिरने से उस पर सवार युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

बजारी कला गांव निवासी दूधनाथ कोल (27) बाइक से घर से लालगंज की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गढ़वा गांव में बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। ज्यादा खून बहने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम लाल ने पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार दूधनाथ राजगीर का काम करते थे। हलिया से लालगंज थाना क्षेत्र के कोटा घाट जा रहे थे। दूधनाथ से एक पुत्र व एक पुत्री हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम लाल ने बताया कि हादसे में युवक की मौत होने पर परिजनों को बुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें