फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जयकारे से गूंजा मां शीतला धाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना/हलिया। आषाढ़ मास के चौथे सोमवार को विजयपुर स्थित शीतलाधाम व गड़बड़ा स्थित शीतला दरबार भक्तों के जयकारे से गूंजते रहे। भोर में मंगला आरती के बाद से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन

जिगना, देवी भक्तों ने सबसे पहले डेरवा स्थित दुलारो माता मंदिर पर हाजिरी लगाई। छोटी महरानी दुलारो माता के दर्शन पूजन के बाद नंगे पांव भक्त विजयपुर स्थित माता शीतला दरबार पहुंचे। लंबी कतारों में लगकर लोगों ने दर्शन-पूजन किया। कड़ाही चढ़ाकर मां शीतला को हलुआ और पूरी का भोग लगाया। दर्शन पूजन करने वालों में ज्यादा संख्या नवदंपतियों की रही। लोगाें ने मेले का भी लुत्फ लिया। भीड़ के चलते विजयपुर गैपुरा मार्ग पर जगह-जगह जाम लगा रहा।
हलिया: आषाढ़ मास के अंतिम सोमवार को गड़बड़ाधाम शीतला दरबार देवी भक्तों से पटा रहा। सुबह से लेकर शाम तक हजारों देवी भक्तों ने मां शीतला के दर्शन-पूजन किए। दर्शन पूजन से पहले अधिकांश भक्तों ने सेवटी नदी में डुबकी लगाई। महिलाओं ने मेले में बांस के बर्तन, शृंगार के सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें