फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सास-ससुर गए थे इलाज कराने, बहू ने खा लिया विषाक्त पदार्थ, मौत

विज्ञापन
जिगना के मनिकठी गांव में विवाहिता की मौत होने पर रोते-बिलखते परिजन । स्रोत- संवाद - फोटो : आजाद राइनी।
विज्ञापन
क्षेत्र के मनिकठी गांव में बुधवार की देर रात इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने माैके पहुंच कर हंगामा किया तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठी गांव निवासी ससुर सुरेश कुमार ने बताया कि बहू संतरा देवी (26) की बुधवार को दो बजे विषाक्त पदार्थ के सेवन से तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी चिकित्सक के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले गए। जहां चिकित्सक शिवम सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
मंडलीय अस्पताल से भी वाराणसी के लिए रेफर किया गया था। वाराणसी पहुंचने पर देर रात संतरा देवी की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे।
संतरा की मौत की सूचना मिलते ही विंध्याचल के महुआडाड़ स्थित मायके से उसके चाचा बुद्धिराम बिंद समेत अन्य लोगों ने आकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने मायका पक्ष के लोगों से कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ससुर के मुताबिक संतरा के दो पुत्र एक पुत्री है। उसकी शादी 2020 में हुई थी। बेटा सुशील गांव में ही एक भट्ठे के पास चाय पान समोसा की दुकान चलाता है। ससुर सुरेश कुमार ऊर्फ जिन्ना ने बताया कि उनकी पत्नी चमेला देवी दिव्यांग है। बुधवार को वह अपनी पत्नी को लेकर इलाज व प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मिर्जापुर गए थे।
दोपहर बाद घर पहुंचे थे कि थोड़ी ही देर बाद संतरा देवी की हालत बिगड़ने लगी तो उसे लेकर निजी अस्पताल गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें