फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पलटने से मां की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के गुरखुली गांव के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बाइक सवार मां-पुत्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां मां की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के रामपुर अतरी गांव निवासी अनुज पाल (32) अपनी मां बसंती देवी (54) को चार दिन पूर्व जौनपुर के तुलापुर गांव शादी समारोह में शामिल होने के लिए लेकर गया था। बृहस्पतिवार को वह शादी समारोह के बाद अपनी मां को लेकर वापस अपने घर रामपुर अतरी आ रहा था। वह जैसे ही पड़री थाना क्षेत्र के गुरखुली गांव के पास पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें मां-पुत्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बसंती देवी की हालत गंभीर देख डाक्टर ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़री थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने बताया कि घटना की मामले की मौखिक जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की जाएगी। पटेहरा, मां की मौत और पुत्र के घायल होने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें