फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मां-बेटे की मौत

Tue, 27 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
चक्का जाम
विज्ञापन
इलाज हेतु अपने पति के साथ मोटर साइकल पर बैठ कर चिकित्सक के यहां जा रही महिला एवं उसके दुधमुंहे बच्चे की ट्रक के नीचे आने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित गांव वालों ने धौंहा बड़ागांव मार्ग पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगें। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने हादसे के लिए जिला प्रशासन को दोषी ठहराते हुए कहा कि सड़क की बदतर हालत से आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन जिला प्रशासन पूरी तरह आंख मूंद कर बैठा है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।  
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में मृत 23 वर्षीया सुनीता का मायका कोतवाली इलाके के बहेड़ी गांव में है। वह रविवार को अपने इलाज हेतु पति सुरेंद्र व डेढ़ साल के पुत्र अंश पाल के साथ ससुराल बच्छांव थाना रोहनिया से मायके आई थी। सुबह करीब दस बजे वह पति व बच्चे के साथ मोटरसाइकल पर बैठ कर पड़री दवा लेने जा रही थी। ज्यों ही वह बड़ागांव के समीप आया सड़क पर ट्रक से बचने के लिए मोटरसाइकल को मोड़ा तभी मोटरसाइकल सड़क में बने खड्ड में फंस कर उलट गई और पीछे से आ तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर गिरी महिला व बच्चे को कुचल दिया। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और पति घायल हो गया। 
घटना से आक्रोशित गांव वालों ने शव को सड़क पर रख आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने और मुआवजा देने की मांग करने लगे। बता दें कि धौंहा बड़ागांव में अनेक लोहा फैक्ट्री व अन्य कारखाने स्थापित हैं। जिनमें से सैकड़ों ट्रक प्रतिदिन इसी मार्ग से आते जाते हैं। जिससे सड़क पूरी तरह धवस्त हो गई है और आए दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। घटना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी एंव क्षेत्राधिकारी ने नाराज ग्रामीणों को किसी प्रकार समझा बुझा घंटाें बाद किसी प्रकार जाम समाप्त कराया। मृतका के घायल पति सुरेंद्र पाल ने दोषी ट्रक चालक के खिलाफ चुनार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए शव को पंचनामा हेतु ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें