फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से मां-पुत्र घायल, युवक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पथरखुरा गांव के पास बुधवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुत्र की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। रैकरी गांव निवासी विनय (20) की दादी का मंगलवार को निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के बाद बुधवार शाम वह अपनी मां शर्मिला देवी (48) को बाइक से लेकर चिखुरिया बाजार आवश्यक सामान खरीदने जा रहा था। पथरखुरा गांव के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने दोनों को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतलाल ने बताया कि मां-पुत्र का प्राथमिक उपचार किया गया। विनय की हालत गंभीर होने पर उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें