ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर इमामबाड़ा पर सजी मस्जिद, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार की शाम को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदें रंग-बिरंगी लाइटों व झालरों से जगमगा उठी। 12 रबी उल अव्वल की पूर्व संध्या पर नगर में चहल-पहल का माहौल रहा। इस अवसर पर पांच सितंबर को जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला जाएगा।
नगर के वासलीगंज, रामबाग, त्रिमोहानी, इमामबाड़ा सहित स्टेशन रोड व अन्य जगहों पर सड़कों पर रंग-बिरंगी लाइटों व झालरों से सजावट की गई। देर शाम तक बाजार में लोगों ने पर्व के लिए खरीदारी की। कई जगहों पर धार्मिक झंडे लगाए गए। शहर काजी मौलान नजम अली ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्वक मनाएं। जुलूस में शामिल होने के लिए कई अंजुमन कई दिनों से तैयारी कर रही हैं। कई घरों में भी विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।