मिर्जापुर। करनपुर चौकी के पास बुधवार की रात कंटेनर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
लालगंज थाने के बेलन बरौधा निवासी राजेश (55) देहात कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी स्थित अपने ससुराल गए थे। देर शाम वे मोपेड से घर लौट रहे थे। करनपुर चौकी के पास कंटेनर ने मोपेड में टक्कर मार दिया। इस हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया की हादसे में मोपेड सवार की मौत हो गई।
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद