फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मिर्जापुर में सैकड़ों बंदरों ने मचाया बवाल, पांच लोगों को दौड़ाकर काटा; साथी के घायल होने पर सड़क किया जाम

Tue, 25 Mar 2025 12:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर के भावा बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ऑटो के धक्के से एक बंदर घायल हो गया। इसके बाद सैकड़ों बंदरों ने सड़क जाम कर दिया। उनसे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
घर में भी घुस गए थे बंदर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Monkey Attack Human: मिर्जापुर के भावा बाजार में सड़क पार करते समय बंदर को ऑटो से धक्का लग गया। बेहोश बंदर को देख सैकड़ों बंदर मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर जमा हो गए। सड़क पर एकत्रित बंदरों को देखकर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 

विज्ञापन


इस दौरान सड़क से गुजरते समय आक्रोशित बंदरों ने आने-जाने वाले राहगीरों को दौड़ाकर काटना शुरू कर दिया। बंदरों के हमले से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। हमले में सुनील कुमार (40), प्रखर पटेल (30), सौरभ हेगडे (22), राजकुमारी (40), दीनानाथ (55) को को बंदरों ने काट लिया। 

लोगों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराकर गंतव्य दिशा की ओर रवाना हुए। बंदरों को पकड़ने के लिए क्षेत्रीय लोगों के द्वारा कई बार मांग उठाई गई आज तक कोई इंतजाम न किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


इस संबंध में रेंजर गोवर्धन गिरी ने बताया की पिंजरे में बंद करके ही हटाया जा सकता है। लेकिन इस पर बहुत खर्च आता है। विभाग के पास इस तरह का कोई बजट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें