अलग-अलग हादसे में चार श्रद्धालु घायल
सक्तेशगढ़ आश्रम दर्शन करने जाते समय गुरुवार को अलग- अलग हादसे में चार च श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बृहस्पतिवार को काफी संख्या में श्रद्धालु सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम दर्शन करने के लिए जा रहे रहे थे। मड़िहान थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव निवासी संदीप (30) रास्ते में आटो से गिरकर घायल हो गए।
वाराणसी के चौखड़िया निवासी भक्तरी भदवा (27) अपनी पत्नी रोशनी (24) के साथ आश्रम जा रहे थे। आश्रम के पहले ही गोबरदहा निवासी विनोद (40) से आमने- सामने टक्कर हो गइ। इसमें बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया।