फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkey Attack: मिर्जापुर में बंदर के हमले से बुजुर्ग की मौत, तीन दिन पहले हुआ था हादसा; मचा कोहराम

Thu, 10 Jul 2025 07:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक बुजुर्ग तीन दिन पहले घायल हो गया था। बंदर के हमले के बाद उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार की सुबह उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
बंदर हमला। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mirzapur News: मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्की सराय मोहल्ल में तीन दिन पहले बंदर के हमले से छत से गिरकर घायल व्यक्ति की उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन


क्षेत्र निवासी सुधीर कुमार गुप्ता (49) तीन दिन पहले छत पर टीवी की छतरी लगा रहे थे। तभी बंदर आा गया। बंदर ने हमला कर दिया। भागने में वह दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिरकर घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लेकर आए। जहां से वाराणसी के निजी अस्पताल इलाज के लिए ले गए। 

इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर डाक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन उपचार के लिए गुरुवार की सुबह दिल्ली लेकर जा रहे थे कि रास्ते में सुधीर की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए। मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि छत से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग हादसे में चार श्रद्धालु घायल
सक्तेशगढ़ आश्रम दर्शन करने जाते समय गुरुवार को अलग- अलग हादसे में चार च श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बृहस्पतिवार को काफी संख्या में श्रद्धालु सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम दर्शन करने के लिए जा रहे रहे थे। मड़िहान थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव निवासी संदीप (30) रास्ते में आटो से गिरकर घायल हो गए। 

वाराणसी के चौखड़िया निवासी भक्तरी भदवा (27) अपनी पत्नी रोशनी (24) के साथ आश्रम जा रहे थे। आश्रम के पहले ही गोबरदहा निवासी विनोद (40) से आमने- सामने टक्कर हो गइ। इसमें बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें