फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी समितियां डोर-टू-डोर भ्रमणकर रखें लोगों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। संयुक्त निदेशक पंचायत एके शाही ने शुक्रवार को हलिया विकास खंड के ड्रमंडगंज व हलिया क्षेत्र का दौरा किया। भ्रमण के दौरान तेन्दुई, बरौधा तथा लायन ग्राम पंचायत में कोरोना महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन अभियान का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कोरोना निगरानी समिति के सदस्यों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए गांव में कोविड टीकाकरण, सैनिटाइजेशन तथा साफ-सफाई के निर्देश दिए। संयुक्त निदेशक पंचायत सबसे पहले तेन्दुई ग्राम पंचायत पहुंचे। तेन्दुई में बताया गया कि यहां अबतक करीब 112 लोगों ने कोविशिल्ड का टीका लगवा लिया है। गांव में तैनात सफाई कर्मी के अलावा 15 अतिरिक्त श्रमिकों की ओर से साफ-सफाई करायी जा रही है। गांव में सैनिटाइजेशन के लिए भी तीन श्रमिक लगाए गए हैं। इसी तरह बरौधा ग्राम पंचायत में भी 20 अतिरिक्त श्रमिकों द्वारा सभी मजरों की साफ-सफाई करायी जा रही। तीन श्रमिक यहां भी सैनिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। लायन ग्राम पंचायत में भी 75 का टीकाकरण हुआ है। लायन में भी 15 श्रमिक साफ-सफाई कार्य में लगाए गए हैं। संयुक्त निदेशक ने गांव में बनाई गयी निगरानी समिति के सदस्य आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी, सुपरवाइजर तथा स्वच्छताग्रही को अपना भी बचाव करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। कहा कि निगरानी समिति के लोग घर-घर जाकर सभी के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी रखें। गंभीर रोगी पाए जाने पर इसकी सूचना तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल को दें। गांव में कोविड गाइड लाइन का पालन तथा घर द्वार की साफ-सफाई के लिए सभी को प्रेरित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत पियूष दूबे, मंडल कोऑर्डिनेटर आशीष तिवारी सहित संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

..................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें