फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: देवरहा बाबा आश्रम में मोहन भागवत ने तीसरी बार लिया अखंड भारत का संकल्प, लगाया 51 मन लड्डू का भोग

Tue, 28 Feb 2023 12:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघ चालक मोहन भागवत सोमवार शाम मिर्जापुर पहुंचे। देवरहा हंस बाबा आश्रम में रात्रि विश्राम किया। मंगलवार सुबह उन्होंने  देवरहा बाबा हंस आश्रम के साथ ही विंध्य धाम में दर्शन-पूजन किया। 
विज्ञापन
विंध्याचल मंदिर में मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने मंगलवार सुबह विंध्याचल महुआरी कला स्थित देवरहा बाबा हंस आश्रम में अखंड भारत निर्माण को लेकर तीसरी बार संकल्प लिया। देवरहा हंस बाबा ने संघ प्रमुख से कहा कि चीन और पाकिस्तान का सर्वनाश हो जाएगा। पाकिस्तान कंगाल हो गया है। कटोरा लेकर घूम रहा है पर उसे कुछ मिलेगा नहीं। खंडहर होने के कगार पर है। कैलाश मानसरोवर के साथ ही 40 हजार स्क्वायर किलोमीटर भूमि को चीन से  वापस लाकर अखंड भारत का निर्माण करना है। इसके साथ ही उन्होंने अखंड भारत निर्माण को लेकर  तीसरी बार संकल्प दिलाया।

विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख सोमवार शाम देवराहा हंस आश्रम पहुंचे थे।  सर्वप्रथम बाबा से मुलाकात की। बाबा के समक्ष संकल्प के साथ ही पाकिस्तान  की कंगाली पर कृतज्ञता भी व्यक्त की। आरएसएस प्रमुख सोमवार को बाबा से  मुलाकात कर अपने कक्ष में चले गए और वहीं प्रसाद पाया।

मंगलवार सुबह स्नान ध्यान के बाद संकट मोचन हनुमान मंदिर में 51 मन लड्डू का प्रसाद का भोगा लगाया और हवन किया। इसके बाद परिसर स्थित ब्रह्मऋर्षि देवरहा बाबा गीता मानस मंदिर में गए। वहां बाबा के द्वारा स्पर्श कर रखे गए गीता और मानस की दो शिलाएं आरएसएस प्रमुख के हाथ से लगवाई गईं।

विज्ञापन

विंध्याचल में मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वो ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा मंच धाम गए और वहां तीसरी बार अखंड भारत का संकल्प लिया। आरएसएस प्रमुख को प्रसाद दिया। ब्रह्मवेत्ता श्री देवरहा हंस बाबा ट्रस्ट के ट्रस्टी अतुल कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रसाद पीएम, प्रदेशों के सीएम सहित देश के कोने-कोने में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद आरएसएस प्रमुख विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। साथ ही विंध्य धाम कॉरिडोर का कार्य देखा। इसके बाद प्रयागराज  रवाना हो गए। आश्रम में भागवत की यह तीसरी यात्रा है। छह माह पहले भी वे यहां आए थे। तब भी हनुमान जी का पूजन कर 51 मन लड्डू का भोग लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें