फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं, ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए देनी होगी परीक्ष्ाा

Sun, 27 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
लड़कियों को मुफ्त शिक्षा
विज्ञापन
गरीब बच्चों को सीबीएसई बोर्ड से उत्कृष्ट शिक्षा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलों में समाजवादी अभिनव स्कूल के नाम से मॉडल स्कूल खोला गया है। जिले में इसमें प्रवेश की प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू हो गई।
विज्ञापन


पहाड़ी विकास खंड के भोजपुर पहाड़ी में बने मॉडल स्कूल में पठन पाठन की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। अध्यापकों की तैनाती से लेकर अन्य संसाधनों के पूरा होने का दावा किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य का प्रभार जिला विद्यालय निरीक्षक देवी सहाय तिवारी ने राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य सूर्यदेव सिंह को सौंपा है।

इसमें कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई कराई जाएगी। यह सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध होगा। इसमें छात्र-छात्राओं का दाखिला चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन स्कूलों का संचालन माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से किया जा रहा है। इन स्कूलों में हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी पर खास तौर से जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


 कक्षाएं छह से 12 तक संचालित होंगी, जिसमें दो-दो सेक्शन होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मुफ्त एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत कक्षा छह से आठ तक प्रति सेक्शन अधिकतम 35 छात्रों को रखा जाएगा, जबकि आगे की कक्षाओं में प्रति सेक्शन 40 छात्र-छात्राएं होंगे। प्रवेश के लिए फार्म वितरण शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें