फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नेटवर्क बाधित रहने से लोग परेशान

Tue, 03 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
फोन
विज्ञापन
सूचना प्रौद्योगिकी ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए फोर जी की तकनीक हासिल कर लिया है। वहीं लोगों को वर्तमान समय में थ्री जी तो दूर बीते जमाने की टू जी भी नसीब नहीं हो पा रही है। भारत दूर संचार निगम (बीएसएनएल) को लोग भाई साहब नहीं लगेगा की संज्ञा देने लगे हैं।
विज्ञापन


भारतीय दूर संचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) मोबाइल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा की उपलब्ध कराने की कवायद कर रही है। बावजूद इसके मोबाइल कंपनियां लोगों को बेहतर सुविधा नहीं दे पा रही हैं। सोमवार को जिले में संचार व्यवस्था में बाधा आती रही। लोगों को सही नेटवर्क नहीं मिल पा रहा था। बीएसएनएल हो या रिलायंस, वोडाफोन, एयरटेल, एयरसेल आदि कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क के अभाव में प्राय: शोपीस बने रहते हैं।

लोगों को आजकल डबल सिम वाला मोबाइल रखना मजबूरी बन गया है। सबसे ज्यादा खराब हालत ब्राडब्रैंड की है। जिले में अधिकतर मोबाइल कंपनियों की ब्राडब्रैंड सेवा शाम होते ही नेटवर्क छोड़ना शुरु कर देती है।
विज्ञापन


हांलाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया के तहत मंडल को हाईटेक बनाने की कवायद चल रही है। जिसके तहत मिर्जापुर के 12 और सोनभद्र के छह ब्लाकों में आप्टिकल फाइबर बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। प्रत्येक विकास खंड के प्रत्येक ग्राम पंचायत तक आप्टिकल फाइबर को पहुंचाना है।

महाप्रबंधक बीएसएनएल करुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि नेशनल आप्टिकल फाइबर नेटवर्क (नोफन) कंपनी को मिर्जापुर और सोनभद्र जिले मे आप्टिकल फाइबर बिछाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आप्टिकल फाइबर बिछाने का काम पूरा होते ही लोगों को बेहतर सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें