फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छात्रसंघ फंड का हो रहा दुरुपयोग’

Tue, 28 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते जीडी बिनानी पीजी काॅलेज के विद्यार्थी। अमर उजाला
विज्ञापन
 जीडी बिनानी कालेज के छात्रों ने सोमवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। पुस्तकालय मंत्री राम विलास गुप्ता ने कहा कि कॉलेज में छात्रसंघ फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है। छात्रसंघ चुनाव के बाद एक भी बैठक नहीं आयोजित की गई बावजूद इसके लाखों रुपये खर्च कर दिया गया। डीएम को मामले की जांच करा कर कार्रवाई करने की मांग किया। 
विज्ञापन


पुस्तकालय मंत्री ने कहा कि छात्रसंघ फंड का उपयोग छात्र हित में किया जाता है। लेकिन कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रसंघ फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है।          संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि छात्रसंघ पदाधिकारियों का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। जिससे प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से आनन फानन में छात्रसंघ समारोह करने का निर्णय लिया गया है।

जिसमें छात्रसंघ फंड का दुरुपयोग किया जाएगा। पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से अभिषेक कुमार, दीपू कनौजिया, संकेत त्रिपाठी, अविनाश, अभिषेक, लोकेश, शुभम, आफताब आलम, गिरीश चंद्र गुप्ता आदि छात्र शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें