फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लापता युवक को गंगा में फेंका, दो दोस्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के हरदी सहजनी के लापता युवक की दो दाेस्तों ने हत्या कर गंगा में उसका शव फेंक दिया है।
विज्ञापन

युवक ने शराब के नशे में आरोपी के भाई की हत्या करने की बात बताई थी। इसके बाद दोनों युवकों ने गुस्से में घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गंगा में शव की तलाश की जा रही है।
हरदी सहजनी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसका भाई सुशील कुमार उर्फ मोनू (28) 20 फरवरी को दोस्तों के साथ निकला था लेकिन फिर घर नहीं लौटा। पुलिस ने सीडीआर निकालकर जांच की तो बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सुशील को गंगा में फेंक दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय सरोज ने बताया कि मामले में अभिषेक पांडेय निवासी हर्दी सहजनी और आदित्य पटेल उर्फ निवासी डेढ़ौना थाना अदलहाट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि उसके भाई अभिजीत की 2024 में अदलहाट में सड़क हादसे में मौत हो गई थी, लेकिन उसे शक था कि उसकी हत्या की गई है। अभिषेक अपने साथी आदित्य के साथ सुनील को लेकर निकला था। दुर्गा जी मोड़ पर उन्होंने बाटी चोखा खाया और आठ बीयर खरीदी। इसके पहले सुनील दो बीयर पी चुका था।
विज्ञापन

दोबारा बीयर पीने के बाद सुशील ने अभिषेक से बताया कि उसने भाई अभिजीत की उसने हत्या की थी। इससे गुस्से में आए अभिषेक ने चुनार पुल से सुनील को नीचे फेंक दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुनील के शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें