फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दबंग का दुस्साहस: पेट्रोल पंप पर पी रहे थे सिगरेट, मना करने पर कर्मचारी को पीटा

Mon, 02 Sep 2024 05:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में दबंगों का साहस इस कदर बढ़ गया है कि पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर कर्मचारी की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
सिगरेट पीने से मना करने पर दबंग ने कर्मचारी को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना किया तो अराजकतत्वों ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


यह है मामला
कटरा कोतवाली क्षेत्र के महंत शिवाला स्थित सिटी ऑटो फिलिंग पेट्रोल पंप मालिक सिद्धनाथ सिंह ने बताया कि 24 घंटे पेट्रोल पंप खुला रहता है। 30 अगस्त की रात कुछ लोग पेट्रोल भरवाने आए। वह लोग शराब के नशे में थे। सिगरेट पी रहे थे। पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीना अपराध है।

कर्मचारियों ने उनको सिगरेट पीने से मना किया तो बाइक सवार ने कर्मचारी रमेश प्रजापति की पिटाई कर दी। इसके बाद धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। उन्होंने मांग किया कि पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें