फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दिन दहाड़े पक्के मकान के चैनल का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव में शनिवार की दोपहर में दिन दहाड़े चोर मकान में लगे चैनल का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण समेत चार लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने शनिवार की शाम को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मनिगढ़ा गांव निवासी जयकुमार देव पांडेय ने तहरीर दी कि शनिवार को पारिवारिक चाची शिवराजी देवी का देहावसान होने पर वह मिर्जापुर स्थित गंगा घाट पर दाह संस्कार के लिए गए थे। घर की महिलाएं धान की निराई के लिए खेत में गई थीं। उसी समय घर के चैनल का ताला तोड़कर अलमारी में रखी सोने की हार, एक सोने का चेन, एक अंगूठी, छह झुमका, एक सोने और चांदी की करधन, चांदी का पायल और अटैची में रखे 30 हजार रुपये भी चोरी कर लिए।
महिलाएं जब खेत से काम करने के बाद दोपहर बारह बजे घर आईं तो देखा कि घर के बाहर चैनल का ताला टूटा था। अंदर सामान बिखरा था। अटैची और अलमारी में रखे गहने और रुपये चोरी हो गए थे। महिलाओं ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने जांच की। शाम को दाह संस्कार के बाद वह घर आए तो जानकारी हुई। शनिवार को हलिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


........................................
हलिया थाना क्षेत्र में तीन माह से लगातार हो रही चोरी, खुलासा नहीं
हलिया थाना क्षेत्र में तीन माह में 10 से अधिक हुई चोरियां
हलिया थाना क्षेत्र में पिछले तीन माह से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोरी की घटनाओं को रोकने और चोरों को पकड़ने में पुलिस अभी तक नाकाम रही, चोरी का खुलासा नहीं हो रहा है। हलिया थाना क्षेत्र में तीन माह में लगभग 12 चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
10 अगस्त को नदना गांव में सचिवालय में रखा बैट्री सोलर पैनल सहित कंप्यूटर चोर उठा ले गए। इसकी तहरीर ग्राम प्रधान मनोज ने थाने में दी लेकिन कोई खुलासा नहीं हुआ। 27 जून को अदवा बांध बाढ़ चौकी का ताला तोड़कर बैट्री वायरलेस सेट चोरी कर ले गए। 24 जुलाई को गलरा गांव निवासी सिद्धू की बाइक चोरी हो गई।
28 जून को पटपरा गांव में कंप्यूटर ऑपरेटर जगत लाल के घर में घुसकर 16500 नकद सहित आभूषण की चोरी हुई। 28 जून को हलिया हथेड़ा तथा छतरिया गांव निवासी बाबा खान, चिंटू, निजामुद्दीन, लाल मोहम्मद की दर्जनों बकरियां स्कॉर्पियो सवार चोरी कर ले गए। थोथा गांव निवासी राजेंद्र दुबे के घर के अंदर घुसकर लगभग दो लाख रुपये के जेवरात चोर उठा ले गए।
फुलियरी गांव निवासी लाख नारायण दुबे के पक्के मकान के पीछे से चढ़कर दो लाख रुपये नकद और सोने चांदी के जेवरात चोर चोरी कर ले गए। भटवारी गांव निवासी केशव मिश्रा के घर में लाखों रुपये की चोरी हुई। पुलिस क्षेत्राधिकार लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि जांच कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें