फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: ट्रैक्टर में फंसी महिला की साड़ी, अस्पताल ले जाने से पहले ही हुई मौत, मचा कोहराम

Tue, 11 Apr 2023 11:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

विंध्याचल थाना क्षेत्र के नदिनी गांव निवासी प्रधान दिलीप पाठक के यहां  कई साल से खेती के सीजन में लालगंज के जैकर से गंगाजली (42) सहित गांव से काफी संख्या में मजदूर आते हैं। इस साल भी गंगाजली सहित कई मजदूर आए थे। सोमवार को छनवर के रानीचक में थ्रेशरिंग का काम चल रहा था। गंगाजली ने बोतल का पानी ट्रैक्टर के ड्राइवर सीट के पीछे रखा था। बोतल का पानी लेने गई थी तो उसकी साड़ी साफ्ट पुल्ली में फंस गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम नदिनी में मजदूरी करने आई महिला सोमवार की शाम को थ्रेशरिंग के समय ट्रैक्टर के साफ्ट पुल्ली में साड़ी फंसने से गम्भीर रूप से घायल हो गई। जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के नदिनी गांव निवासी प्रधान दिलीप पाठक के यहां  कई साल से खेती के सीजन में लालगंज के जैकर से गंगाजली (42) सहित गांव से काफी संख्या में मजदूर आते हैं। इस साल भी गंगाजली सहित कई मजदूर आए थे। सोमवार को छनवर के रानीचक में थ्रेशरिंग का काम चल रहा था। गंगाजली ने बोतल का पानी ट्रैक्टर के ड्राइवर सीट के पीछे रखा था। बोतल का पानी लेने गई थी तो उसकी साड़ी साफ्ट पुल्ली में फंस गई। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने शोर मचाकर ट्रैक्टर बन्द कराया।  ट्रैक्टर बंद होने तक महिला वह गम्भीर रूप से घायल हो गई थी।
यह भी पढ़ें-  डरा हुआ है समर सिंह: आज सुनवाई के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में होगा पेश, जानिए अभी तक का अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र ओम प्रकाश की सूचना पर  शाम को मौके पर पहुंची विन्ध्याचल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका को दो पुत्र व दो पुत्री हैं। एक पुत्र व एक पुत्री की शादी नहीं हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र  ने बताया कि महिला के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें