फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगा निकाय चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में निकाय चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आठ जोनल व 26 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में तीन नगर पालिका परिषद व एक नगर पंचायत है। नगर पालिका मिर्जापुर में वार्डों की संख्या 38 व मतदान केंद्र 71 हैं। नगर पालिका चुनार में 25 वार्ड व 16 मतदान केंद्र हैं। नगर पालिका अहरौरा में 25 वार्ड व सात मतदान केंद्र हैं। नगर पंचायत कछवां में 12 वार्ड व तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस तरह से जिले के सभी निकायों में कुल 100 वार्डों में 97 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आठ जोनल एवं 26 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। उन्होेंने बताया कि मतदान किट के लिए आदेश दिए जा चुके हैं। नाम निर्देशन पत्र एवं अन्य प्रपत्र राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से उपलब्ध करा दिए गए हैं। उधर, वार्डों व अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूची जारी होते ही निकाय चुनाव के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र व चुनाव कार्यालय में सोमवार को सरगर्मी बढ़ गई। एनआईसी से डाटा निकालने के लिए बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय में भी सोमवार से कर्मचारियों की व्यस्तता बढ़ गई। पुराने व नए रिकार्ड खंगाले जाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें