फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रीलिज होने देंगे मिर्जापुर वेब सीरीज सीजन थ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वेब सीरीज मिर्जापुर बनाने वालों पर मुकदमा दर्ज होने और सुप्रीम कोर्ट से नोटिस जारी होने के बाद अब उसके तीसरे सीजन की शूटिंग और रिलीज का विरोध शुरू हो गया है। सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल करने वाले अधिवक्ता रुद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को नगर के लालडिग्गी स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में कहा कि सीरीज बनाने वालों पर दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी पर स्टे आर्डर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। यही नहीं जिले और प्रदेश में शूटिंग पर रोक लगाने के साथ सीरीज के तीसरे सीजन पर रोक लगाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

रुद्र विक्रम सिंह ने कहा कि मिर्जापुर के ऐतिहासिकता को नकारते हुए वेब सीरीज में गुंडे, मवालियों के शहर के रूप में दिखाया गया है। बताया कि सीरीज का दूसरा सीजन शुरू होने से पहले ही पीआईएल डाला गया था। इसमें एक्सेल इंटरटेनमेंट कें मालिकों और अमेजन प्राइम पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए सीरीज को पूर्ण रूप से बैन करने की मांग की गई थी। सुनवाई होने से पहले दूसरा सीजन प्रसारित हो गया। 21 जनवरी केे सुनवाई के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। अगले केस की सुनवाई आठ मार्च 2021 को है। जिले में तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है कि वे शूटिंग की अनुमति न दें। कहा कि अगली सुनवाई में तीसरे सीजन पर रोक लगाने की मांग की जाएगी। संभवत: रोक लग जाएगी। जिले की छवि को बिगाड़ने वालों का विरोध करने और जिले की संस्कृति व सभ्यता को बचाने के लिए लोगों को आगे आना होगा, नहीं तो इस तरह की वेब सीरीज बनती रहेगी। कहा कि तांडव वेब सीरीज में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी पर स्टे नहीं हुआ है। मिर्जापुर वेब सीरीज में जो अरेस्ट स्टे आया है। उसके खिलाफ भी सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। इसके साथ ये भी मांग की जाएगी कि वेब सीरीज पर सेंसर लागू हो। इसके लिए रेगुलेटरी अथारिटी का निर्माण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें