फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरवा औसान सिंह गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि बिजली विभाग जर्जर तारों को नहीं बदल रहा। इससे आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में मवेशी तथा ग्रामीण आ रहे हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि एचटी तार गिरने से लगभग दो सौ मीटर तक जमीन में करेंट प्रवाहित होने लगा। खूंटे से बंधी कल्लू यादव की एक भैंस तथा एक गाय तथा बछड़े की करेंट से मौत हो गई। कल्लू यादव की पत्नी शांति देवी जब मवेशियों को बचाने के लिए गईं तो वे भी करेंट की चपेट में आ गईं। अचेतावस्था में उसे आनन फानन में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रविवार की सुबह विद्युत तार जोड़ने के लिए पहुंचे लाइन मैन को देखकर ग्रामीण न सिर्फ आक्रोशित हो गए बल्कि लाइन मैन को खदेड़ दिया। तार जोड़ने नहीं दिया। जिससे लगभग बारह घंटे से ड्रमंडगंज फीडर की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें