शहरनामा की फोटो---मिर्जापुर राउंड टेबल 336 की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते म
मिर्जापुर। महंत शिवाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मिर्जापुर राउंड टेबल 336 की तरफ से दो अतिरिक्त कक्षाओं का लोकार्पण हुआ।
सोमवार को मुख्य अतिथि भाजपा के नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा और मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने उद्घाटन कर शुभारंभ किया। चेयरमैन कृष्णा सिंघानिया ने संस्था की उपलब्धियों और सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
चेन्नई से आए राउंड टेबल इंडिया के प्रोजेक्ट कन्वीनर प्रवेश जैन की ओर से 50 स्कूल बैग का वितरण किया गया। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भी बच्चों के लिए एक सप्ताह में 100 स्कूल बैग बांटने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एमआरटी की तरफ से 336 की ओर से चलाए गए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत स्कूल के बच्चों को कंप्यूटर कोर्स कराए गए, जिसके पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को स्मार्ट फोन बांटा गया।
साथ ही उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का भी वादा किया गया। इसके अतिरिक्त, मिर्जापुर की प्रसिद्ध हिंदी लेखिका रंजना जायसवाल की तरफ से विद्यालय के लिए 100 पुस्तकें दान की गईं, जिन्हें एमआरटी 336 की ओर से 15 अगस्त 2025 को स्थापित लाइब्रेरी में शामिल किया गया। स्कूल प्राचार्य सुनील तिवारी ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद किया।
मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष विश्वनाथ अग्रवाल ने सभी से आग्रह किया कि शिक्षा के क्षेत्र में वे आगे बढ़कर अपना योगदान दें। उन्होंने कहा शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है जो समाज को दिया जा सकता है। विधायक रत्नाकर मिश्रा ने अपने व्यक्तिगत स्तर पर विद्यालय के लिए 8 से 10 लाख रुपये के सहयोग का आश्वासन दिया।
आगामी गर्मी को देखते हुए रोटरी मिर्जापुर क्लब अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की तरफ से 35 पंखे देने की घोषणा भी की गई।