मिर्जापुर जिले में रविवार देर शाम पांच पुलिसकर्मी समेत 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 11 भदोही के निवासी हैं। जिन्होंने मिर्जापुर में जांच कराई थी। मिर्जापुर गणेशगंज निवासी एक 36 वर्षीय व्यक्ति की बीएचयू में मौत भी हुई है।
जिले के जमालपुर के गोरखी गांव, देहात कोतवाली के अनन्तराम पट्टी, महेवा, नगर के लालडिग्गी, भटवा की पोखरी, छानबे ब्लाक के नगवासी आदि स्थानों से लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 168 हो गई है और 74 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 93 एक्टिव केस हैं। अब तक दो की मौत हुई है।