फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : शिकायत के बावजूद सोती रही पुलिस, हंगामे में तब्दील हुआ असंतोष

Tue, 27 Apr 2021 12:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मिर्जापुर के जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत धारा में मतदान शुरू होने के साथ ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। सूत्रों की माने तो दो प्रत्याशी समर्थको के बीच वोटिंग शुरू होने के साथ ही कई बार टकराव की स्थिति उत्पन्न हुई। पर लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। पुलिस को भी कई बार सूचना दी गई, माहौल बिगड़ने की आशंका भी जताई गई पर जमालपुर पुलिस इसे हल्के में लेती रही। अंत मे वहीँ हुआ जिसका सभी को डर था।

विज्ञापन


न केवल माहौल बिगड़ गया बल्कि कोरोना संक्रमण के बीच प्रशासन द्वारा की गई सारी मेहनत पर छोटी सी लापरवाही ने पानी फेर दिया। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र होने के बावजूद सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं किये गए थे। बार बार शिकायत के बाद भी पुलिस सोती रही। शान्ति पूर्ण मतदान होने के बाद अंत मे माहौल बिगड़ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो प्रत्याशियों के आमने-सामने की टक्कर के चलते दिन में कई बार समर्थक आमने सामने आ गए।

ति तनाव पूर्ण हुई। पुलिस को सूचना भी दी गई लेकिन शिकायत को गम्भीरता से नहीं लिया गया। रात को पता चला कि सबसे ज्यादा वोटरों वाले बूथ से जुड़े  दो बैलेट बॉक्स छूट गए हैं। दोनों प्रत्याशी के समर्थक आमने सामने आ गए। आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने उनसे भी नाराजगी जताई। बॉक्स छूटने या छोड़े जाने को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगने लगे और माहौल बिगड़ गया। हर कोई यही कहता रहा कि पुलिस समय से सक्रिय हुई होती तो मामला पहले ही शांत हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें