अदलहाट भाजपा कार्यालय पर ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल का केक काट कर जन्म दिन मनाते कार्य?
- फोटो : MIRZAPUR
अदलहाट। भाजपा कार्यालय पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमा शंकर सिंह पटेल का जन्म दिन केक काट कर मनाया। सोशल डिस्टेसिंग में मनाए गए 51 वें जन्म दिन की बधाई दी तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की।
भाजपा वरिष्ठ नेता संजय श्रीवास्तव ने ऊर्जा मंत्री को लोकप्रिय, कर्मठ व मिलनसार बताते हुए उनके प्रधान पद से विधायक व राज्य मंत्री तक के सफरनामे पर प्रकाश डाला। अजय कुमार सिंह ने उनके सादगी तथा उच्च विचार की सराहना करते हुए गरीबों का हितैषी बताया। इस दौरान लोगों को वैश्विक महामारी से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर वितरण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सहकारी समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, लक्ष्मण सिंह, जोगन राम, धीरेंद्र कुमार सिंह, शिव बालक सिंह, नवल किशोर सिंह, कल्ला पांडेय, बनारसी गुप्ता, काशी नाथ, अमित सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।