फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भदोही व प्रयागराज डीजे में कम्पटीशन के दौरान हार्ट अटैक से वृद्ध की मौत, मचा हड़कंप

Fri, 03 Nov 2023 03:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

पंचमी का भरत मिलाप निकला था। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जगह-जगह भरत मिलाप देखने को उमड़ी थी। विभिन्न झांकियों के बीच अलग-अलग जिलों से आए डीजे संचालक साउंड को लेकर कम्पटीशन  करने लगे।
विज्ञापन
Mirzapur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचमी भरत मिलाप के दौरान लाल डिग्गी गैलेक्सी होटल के पास दो डीजे में साउंड को लेकर गुरुवार की देर रात कम्पटीशन होने लगा। आवाज से लोगों को बेचैनी होने लगी। इस बीच हार्ट अटैक होने से एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन


पंचमी का भरत मिलाप निकला था। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जगह-जगह भरत मिलाप देखने को उमड़ी थी। विभिन्न झांकियों के बीच अलग-अलग जिलों से आए डीजे संचालक साउंड को लेकर कम्पटीशन  करने लगे। साउंड से लोगों को बेचैनी हो रही थी। कटरा कोतवाली क्षेत्र के भैसहिया टोला जायसवाल कालोनी निवासी प्रकाश चन्द्र यादव उर्फ तोताराम (70) भी भरत मिलाप देखने आए थे। लालडिग्गी के पास भोर में तीन बजे डीजे में हो रहे साउंड कम्पटीशन से तोताराम को बेचैनी होने लगी। तोताराम को ह्दय को बीमारी थी। उनको पेसमेकर लगा था। तेज साउंड से उनको समस्या होने लगी। इस बीच वह गिर गए। मौके पर ही मौत हो गई थी, पर मोहल्ले वालों ने परिजनों को बुलाकर अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। मृतक मकान किराए पर दिया था। उनसे होने वाली आय से परिवार का खर्च चलाता था। उसे एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें