फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर की लौ से एसी के वायर में लगी आग, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में शुक्रवार शाम बड़े खजाना के पास कपूर के लौ से वायरिंग में आग लग गया। जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गया। आसपास खड़े पुरोहितों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बड़े खजाना के पास भक्तों की ओर से दीपक जलाया जाता है। किसी श्रद्धालु की ओर से खजाने के कपूर जला दिया गया। कपूर से उठती लौ दीवाल से गुजरे एसी तार वायर तक पहुंच गई जिससे वायरिंग धू-धू कर जलने लगा। अचानक मंदिर परिसर में लगी आग से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कुछ पुरोहितों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। घटना के तत्काल बाद पंडा समाज की ओर से मकैनिक बुलवाकर वायरिंग को ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें