फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मिर्जापुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हैंडपंप में टक्कर मारते हुए घर में घुसी, एक की मौत; दो घायल

Thu, 24 Jul 2025 11:42 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। स्कॉर्पियो की टक्कर से एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। 
विज्ञापन
हादसे से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के जमुई-चुनार मार्ग पर जमुई ओवरब्रिज के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हैंडपंप में टक्कर मारते हुए मार्ग के किनारे बने एक घर में घुस गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक महिला सहित दो अन्य घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। स्कॉर्पियो चालक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पुत्र यश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन




ये है मामला
बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जमुई की तरफ से चुनार जा रही थी। जमुई ओवरब्रिज के समीप वाहन अनियंत्रित होकर हैंडपंप में टक्कर मारते हुए बाएं पटरी पर बने अरुण विश्वकर्मा के मकान में घुस गई। वाहन की चपेट में आने से चुनार के टम्मलपट्टी निवासी मंगल जायसवाल (40) पुत्र स्व. गोपाल जायसवाल की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Vindhyachal Dham: पंडा दक्षिणा विवाद में पुलिस की कार्रवाई, चौकी प्रभारी समेत 24 लाइन हाजिर, आरक्षी निलंबित
विज्ञापन

वहीं सरस्वती (32) तथा राजू प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत को देखते हुए राजू को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाहन चला रहा अभय यादव मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वहीं घायल को अस्पताल भिजवाया। वाहन को कब्जे में ले लिया। 

वाहन चालक की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। दो घंटे तक चुनार-जमुई मार्ग जाम रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम चुनार राजेश वर्मा और सीओ चुनार मंजरी राव के समझाने पर लोग माने और जाम समाप्त हुआ। चालक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री है। सीओ चुनार द्वारा मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें