फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Flood: बाढ़ से मिर्जापुर के कोन और सीखड़ में डूबीं फसलें, गांवों के करीब पहुंचा पानी; दहशत में लोग

Mon, 21 Jul 2025 04:10 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में तटवर्ती इलाकों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
मिर्जापुर में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा में बाढ़ से तटवर्ती इलाके के लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। शनिवार को कोन और सीखड़ ब्लॉक के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में खेत जलमग्न हो गए हैं। अब बाढ़ का पानी नालों के सहारे गांवों के करीब पहुंचने लगा है। वहीं, चुनार में टम्मलगंज के बाद कोल्हुआ घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल और बावन जी मंदिर तक पानी पहुंच गया है।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह आठ बजे तक 68 सेंटीमीटर बढ़कर गंगा का जलस्तर 75.600 मीटर पर पहुंचा गया था। हालांकि दोपहर में बाढ़ की गति धीमी होने लगी। इसके बाद चार घंटे में मात्र एक सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा था। 

चेतगंज : कोन ब्लॉक के हरसिंहपुर, मल्लेपुर, तिलठी, मिश्रधाप आदि गांवों में बाढ़ से फसलें डूब गईं। किसानों को अब पशुओं की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशी में बाढ़ की तस्वीरें: मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंचा पानी, 1203 लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घर

Trending Videos
विज्ञापन

मिर्जापुर में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
सीखड़ : फुलहा गांव के सोता में बाढ़ का पानी आ गया है। तिल्ली, मूंगफली, बाजरा, कोहड़ा आदि गांवों फसलें डूब गई हैं। इससे धन्नूपुर, पसियाही, विदापुर, धनैता, डोमनपुर, फुलहा, प्रेमापुर, रामगढ़, सीखड़, लालपुर, विट्ठलपुर, भुवालपुर, कठेरवा, मवैया, मुंडीपुर, मिशिरपुरा, मेड़िया, बशारतपुर आदि गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है। 

चुनार : नगर का टम्मलगंज मोहल्ला शुक्रवार को ही बाढ़ की चपेट में आ गया था। शनिवार को बहरामगंज मोहल्ले के कोल्हुआ घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल की सीढि़यों और बावन जी मंदिर तक पानी पहुंच गया है। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जरूरत के अनुसार सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें