मिर्जापुर जिले में बालक का अपहरण करने के बाद हत्या करने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में विंध्याचल थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोपी ने किशोर की गला दबाकर हत्या की थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में सोमवार शाम बाइक सिखाने के बहाने 12 वर्षीय बालक का अपहरण और हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने विंध्याचल थानाध्यक्ष अजित सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही तीन थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया है।
विज्ञापन
क्या है मामला
विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में बालक प्रिंस का अपहरण करने के बाद आरोपी पिंटू ने लालगंज थाना क्षेत्र के कुशियरा फाल के जंगल में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी की छानबीन में जुटी पुलिस ने कुशियारा फाल से मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पूछताछ के बाद पुलिस ने जंगल से बालक का शव बरामद किया।
मामले में एसपी ने चौकी प्रभारी गैपुरा विजय शंकर राय व हल्का प्रभारी राघवेंद्र राय को निलंबित कर दिया। मामले में विंध्याचल थानाध्यक्ष अजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा जिगना थानाध्यक्ष को विंध्याचल का प्रभारी बनाया गया। पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह को जिगना थानाध्यक्ष बनाया गया। नरायनपुर चौकी प्रभारी महेंद्र को पड़री थानाध्यक्ष बनाया गया।