मालगाड़ी समान अनलोडिंग करके डाउन लाइन से जा रही थी। सुबह 10 बज कर 12 मिनट पर कटरा कोतवाली के हयात नगर के पास कपलिंग टूट गई। इससे माल गाड़ी की कपलिंग अलग हो गई। चालक ने ट्रेन को रोका।
रेलवे स्टेशन से होकर डाउन लाइन से जा रही मालगाड़ी के बोगी के बीच कपलिंग निकलने से डिब्बे अलग अलग हो गए। इसके बाद गाड़ी में मौजूद गार्ड ने कपलिंग को जोड़कर जोड़ा। आधे घंटे बाद मालगाड़ी रवाना हुई।
मालगाड़ी समान अनलोडिंग करके डाउन लाइन से जा रही थी। सुबह 10 बज कर 12 मिनट पर कटरा कोतवाली के हयात नगर के पास कपलिंग टूट गई। इससे माल गाड़ी की कपलिंग अलग हो गई। चालक ने ट्रेन को रोका। इसके बाद ट्रेन के गार्ड ने उतरकर कपलिंग को जोडकर 10 बजकर 27 पर मालगाड़ी रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मालगाड़ी की छटकने के कारण बोगी अलग हुई थी। जिन्हें जोड़कर मालगाड़ी को रवाना किया गया।