फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Encounter: 25 हजार के इनामी पशु तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, घेराबंदी कर पकड़ा गया, पैर में लगी गोली

Wed, 07 Jun 2023 11:33 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत राजगढ़ चुनार मार्ग पर सेमरी बंधा के पास जंगल में बुधवार की सुबह चार बजे पशु तस्कर और पुलिस में मुठभेड़ हो गयी।  पशु तस्कर लल्लू उर्फ नवी हुसैन  निवासी ग्राम खोराडीह थाना राजगढ़ जो थाना राजगढ़ का हिस्ट्रिशीटर है । जिसपर 25 हजार का इनाम घोषित है। 
विज्ञापन
25 हजार के इनामी पशु तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, घेराबंदी कर पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ थाना क्षेत्र के चुनार मार्ग बसेमरी बंधा के पास  जंगल मे बुधवार की सुबह पुलिस की 25 हजार के इनामी पशु तस्कर से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने  से पशु तस्कर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Chandauli Accident: बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत, कई लोग घायल, आधी रात मची चीख पुकार
थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत राजगढ़ चुनार मार्ग पर सेमरी बंधा के पास जंगल में बुधवार की सुबह चार बजे पशु तस्कर और पुलिस में मुठभेड़ हो गयी।   पशु तस्कर लल्लू उर्फ नवी हुसैन  निवासी ग्राम खोराडीह थाना राजगढ़ जो थाना राजगढ़ का हिस्ट्रिशीटर है । जिसपर 25 हजार का इनाम घोषित है। सुबह मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेरेबंदी की तो पशु तस्कर  ने पुलिस पर फायर किया। जिसके बाद पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो तस्कर के बाएं पैर में लगी।  जिसे इलाज के लिए सीएचसी राजगढ़ में दाखिल किया गया है।  पुलिस ने जंगल से दो अन्य पशु तस्कर गनीराम उर्फ रामसागर निवासी खोराडीह  थाना राजगढ़ व अंगद चौहान निवासी ग्राम रामपुर थाना चार्ट जिला भभुआ बिहार को गिरफ्तार किया है। गनी राम पर भी 25 हजार का इनाम घोषित है।  इसनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस,   11 हजार रुपये , एक चाकू एक कुल्हाड़ी,  छह मवेशी को बरामद किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें