फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः आम के कैरेट के पीछे छिपाकर ले जा रहे आठ क्विंटल गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव स्थित गुरु नानक ढाबा के पास एसओजी और पुलिस ने बुधवार की रात को एक डीसीएम से आठ क्विंटल गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में किया।
विज्ञापन

कछवां पुलिस और एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अंतरराज्यीय गांजा तस्कर डीसीएम वाहन जो आंध्र प्रदेश से चलकर, कछवां के रास्ते होते हुए वाराणसी की तरफ जाएगी। इसके बाद कछवां पुलिस, स्वाट और एसओजी टीम ने कटका पड़ाव स्थित गुरु नानक ढाबा के पास संदिग्ध डीसीएम को रोका। डीसीएम सवार तीन लोगों मोतीलाल निषाद निवासी पूरे भरोसी थाना सुकुल बाजार जनपद अमेठी, रमेश महतो निवासी सलेमपुर थाना मांझी जनपद छपरा बिहार, साहब प्रसाद निषाद निवासी पूरे भरोसी थाना सुकुल बाजार जनपद अमेठी से पूछताछ की।
उन्होंने बताया कि डीसीएम में गांजा लदा है। इसे आम के कैरेट को आगे रखकर ढंक दिया गया है। पुलिस ने आम के कैरेट को हटाकर देखा तो 31 बोरियों में आठ क्विंटल तकरीबन डेढ़ करोड़ का गांजा बरामद किया। तस्करों ने बताया कि आंध्र प्रदेश विशाखापट्टनम से गाजियाबाद ले जाया जा रहा था। गांजा तस्करी में शामिल डीसीएम का स्वामी मोतीलाल निषाद है। पुलिस अधीक्षक ने तस्करों को पकड़ने वाली टीम को 20 हजार रुपये पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें