फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः जिलाधिकारी ने फसल बीमा प्रचार वाहन को किया रवाना, लाभार्थियों को दी धनराशि और प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषकों में फसल बीमा कराए जाने के लिए प्रचार प्रसार वाहन को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रचार वाहन पूरे जिले में भ्रमण कर किसानों को फसल बीमा के लिए जागरूक करेगा। इसकी समय सारिणी बनाई गई है। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश: महिला-युवा-किसान सबका विकास सबका सम्मान की संकल्पना को साकार करते हुए जिलाधिकारी ने जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत एचडीएफसी इरगो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ओर फसल क्षतिपूर्ति प्राप्त पांच किसानों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया। इसमें सोनाली मौर्या, कृष्णकांत, अशोक कुमार शुक्ला, राजकुमार पटेल व लक्ष्मीकांत द्विवेदी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कृषकों को फसल का बीमा कराने के लिए जागरूक किया। जिससे प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा प्रदान करते हुए धनराशि की क्षतिपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें