फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः डीएफओ ने किया वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का स्थलीय सत्यापन, कहा- पौधों की निराई में न करें लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। प्रभागीय वनाधिकारी प्रेम सागर त्रिपाठी ने रविवार को क्षेत्र के दो वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों स्थान पर लगाए गए पौधों में इमली, जामुन, नीम, आंवला आदि के रख रखाव संबंधित जानकारी ली और सुरक्षा के बारे में बताया।
विज्ञापन

वन क्षेत्र में सबसे पहले डीएफओ राजापुर गांव पहुंचे। वहां पिछले वर्ष किए गए पौधरोपण का हाल जाना। डीएफओ रेंजर प्रमोद कुमार सिंह के साथ डांगर केरी गांव पहुंचे। जहां 20 हेक्टेयर में पौधरोपण की गिनती की। पौधरोपण सुरक्षा में लगे कर्मचारियों से कहा कि निराई व सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक पौधा महत्वपूर्ण है। कोई भी पौधा झाड़- झंखाड़ की चपेट में नहीं आना चाहिए। इस दौरान रेंजर प्रमोद कुमार सिंह, आदिनाथ तिवारी, रामप्रसाद मौर्य, विनेंद्र यादव, अवधेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें