पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सफर कर रही दिल्ली निवासी एक महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई। महिला एस-1 के सीट नम्बर एक पर बैठी थी। दिल्ली के करोल बाग रायगढ़पुरा निवासी 55 वर्षीय कांति देवी पत्नी बबली सरोज, बड़े पुत्र अर्जुन सोनकर, छोटे पुत्र विजय सोनकर और देवर सुरेश सोनकर के साथ यात्रा कर रही थी।
मृतका के पुत्रों ने बताया कि उनकी मां सुगर की मरीज थीं। वह सभी 27 अक्तूबर को नई दिल्ली से पिंडदान करने गया गए थे। पिंडदान करके शुक्रवार को वापस गया से नई दिल्ली अपने घर जा रहे थे। ट्रेन दीन दयाल रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी अचानक माता की तबीयत खराब हो गयी ।
उनकी तबीयत खराब होने की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके उपरांत जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।