फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: चारपाई पर पड़ा था शव और दूर तक फैला था खून, एनसीसी कंपनी लिमिटेड के गार्ड की सिर कूचकर हत्या

Sat, 10 Sep 2022 09:35 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर में एनसीसी कंपनी में कार्यरत गार्ड की हत्या से सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में लालगंज क्षेत्र के पटेहरा राजा गांव में एनसीसी कंपनी द्वारा बनाई जा रही पेयजल टंकी पर कार्यरत गार्ड की हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।  सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के खोमर गांव निवासी विभूति नारायण सिंह (55) एनसीसी कंपनी लिमिटेड में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वह रोज की तरह अपने घर से रात में ड्यूटी के लिए गए थे। जहां एनसीसी कंपनी का कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। वह रात में पटेहरा राजा सिवान में निगरानी कर रहे थे। रात में किसी ने सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। चारपाई पर शव पड़ा था और खून काफी दूर तक फैला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।  पेयजल टंकी के मुंशी ने बताया कि दिन भर कार्य होने के बाद शाम को हम लोग अपने आवास पर चले जाते हैं। घटना की जानकारी सुबह मिली। परिजनों ने बताया कि उनकी लाइसेंसी बंदूक घर पर है। वह बंदूक लेकर ड्यूटी पर नहीं आए थे। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा लालगंज पुलिस के साथ घटनास्थल पर जांच पड़ताल किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें