फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः भांजी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी मामा पर पुलिस ने घोषित किया 25 हजार का इनाम, मामी भी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर जनपद के जिगना थानाक्षेत्र के एक गांव में भांजी के साथ दुष्कर्म करने वाले मामा और सहयोग देने वाली प्रधान मामी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबाव बढ़ा दिया है। सीओ लालगंज ने आरोपी मामा की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार के इनाम की घोषणा करते हुए बृहस्पतिवार को मुनादी कराई।
विज्ञापन

जिगना थानाक्षेत्र निवासी 18 वर्षीय लड़की 10 जनवरी को अपने मामा के पुत्र के जन्मदिन पर उसके घर आई थी। आरोप है कि 13 जून की दोपहर उसके मामा ने उसे नशीली दवा पिलाकर जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे कूलर की पाइप से पीटा। बाहर जाने लगी तो उसकी मामी, जो प्रधान भी है, उसने उसे पकड़ कर घर के अंदर कर दिया। 18 जून को उसके दूसरे मामा के घर पर शादी थी। इसमें युवती की मां शामिल होने आई तो उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी मामा और उसकी पत्नी पर दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद से दोनों फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह ने बृहस्पतिवार को गांव में मुनादी कराकर 25 हजार के इनाम की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें